| Shvoong Holdings Limited, ( """श्वूंग""" www.shvoong.com (the """साइट""" )), आपको श्वूंग होमवर्क का उपयोग करने का अवसर देते हुए हर्षित हैं. श्वूंग होमवर्क का किसी भी रूप में उपयोग यहां उल्लिखित नियमों और शर्तों के अधीन होगा और श्वूंग होमवर्क का उपयोग करते हुए आप निर्बाध रूप से और बिना किसी अपवाद के इन नियमों और शर्तों के पालन की स्वीकृति दे रहे हैं जिन्हें समय-समय पर बदला भी जा सकेगा. कृपया ध्यान रखें कि श्वूंग होमवर्क के नियमों के प्रतिकूल इस साइट का उपयोग करना 'साइट यूजर ऍग्रीमेंट' का विषय होगा. |
१. नियम और शर्तें |
जैसाकि ऊपर उल्लिखित किया गया है, श्वूंग होमवर्क उपयोग सम्बन्धी इन नियमों से शासित होंगे और आप एतद्द्वारा निर्विवाद रूप से सहमत होते हैं कि आप इसमें निहित नियमों और शर्तों से पाबन्द होंगे. हमें अधिकार होगा कि समय-समय पर हम इन नियमों में परिवर्तन कर सकेंगे और आप एतद्द्वारा यह स्वीकृति देते हैं कि हर बार जब आप श्वूंग होमवर्क विजिट करेंगे तो इन व्यवस्थाओं के प्रति अपनी स्वीकृति बनाये रखने की दृष्टि से आप इन उपयोग सम्बन्धी नियमावलियों का पुनरीक्षण करेंगे. श्वूंग होमवर्क के सतत उपयोग के माध्यम से यह परिलक्षित होता है कि आप इन नियमों मे हो रहे परिवर्तनों से सहमत हैं. |
२. श्वूंग होमवर्क का विस्तृत विवरण |
श्वूंग होमवर्क आपकी तथा आपकी शिक्षा के कार्य में सहायता देने के उद्देश्य से आपको एक 'यूजर-फ़्रेंडली' साधन उपलब्ध कराने की दृष्टि से बनाया गया है. श्वूंग होमवर्क की मदद से आप अपने स्कूल/हाई स्कूल/कॉलेज का कार्यों के समन्वय कर सकते हैं और अपने चुने हुए मित्रों के ग्रुप के साथ अपने कार्य की साझेदारी कर सकते हैं. श्वूंग होमवर्क का उपयोग एक ऐसे संकलन के रूप में भी किया जा सकता है जो आपके पिछले कार्यों या ऍसाइन्मेंट्स तक आप्की सहज पहुंच बना देता है. |
आपके द्वारा श्वूंग होमवर्क और इसमें पाई गई विषयवस्तु के उपयोग को आप अपने स्वयं के परिश्रम और ज्ञान अर्जित करने के प्रयासों का विकल्प न बनने दें. |
श्वूंग होमवर्क के पृष्ठों पर कतिपय विज्ञापन भी शामिल हो सकते हैं. श्वूंग होमवर्क को सतत रूप से चलाते रहने के लिये इन विज्ञापनों की ज़रूरत है. |
३. रजिस्ट्रेशन |
श्वूंग होमवर्क के कुछ खास पृष्ठों को देखने के लिये आपको रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं है परन्तु फिर भी आपपर उपयोग सम्बन्धी ये शर्तें लागू होती हैं. पृष्ठों की रचना कर सकने और श्वूंग होमवर्क की पूरी सेवा श्रृंखला का लाभ उठा पाने के लिये आपको रजिस्ट्रेशन की एक सामन्य प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसके अंतर्गत आपको अपना स्वीकार्य ईमेल आई डी देना होगा. आपसे आग्रह है कि श्वूंग होमवर्क में रजिस्ट्रेशन करने हेतु आप हमें अपना सही-सही और सक्रिय ईमेल ऍड्रेस ही दें आवश्यकतानुसार इस ईमेल ऍड्रेस को अद्यतन बनाये रखना आपकी ज़िम्मेवारी होगी. |
४. 'कार्य' प्रदान करना |
आपके 'कार्य' के सन्दर्भ में आपको जो भी अधिकार प्राप्त हैं, वे बने रहेंगे परन्तु श्वूंग होमवर्क पर अपने 'कार्य' को प्रस्तुत करते हुए आप हमें यह अनुज्ञा प्रदान करते हैं कि हम आपके 'कार्य' को पूर्णतः या अंशतः श्वूंग होमवर्क पर पोस्ट कर सकते हैं और अन्य चुने हुए उपयोगकर्ताओं को उसे देखने और उपयोग में लाने की अनुमति दे सकते हैं. |
५. 'कार्य' निर्देशिका |
आप सहमत होते हैं कि आप इनके लिये श्वूंग होमवर्क का उपयोग नहीं करेंगे: |
(i) ऐसे 'कार्य' पोस्ट करना जो गैर-कानूनी, हानिकारक, धमकी भरे, अपशब्द भरे, उत्पीड़ित करने वाले, भदेस, अश्लील, मिथ्यादोषारोपण वाले, घृणापूर्ण या अन्य प्रकार से आपत्तिजनक हों; |
(ii) किसी भी रूप में श्वूंग होमवर्क के अन्य उपयोगकर्ताओं को जानबूझ कर हानि पहुंचाना या परेशान करना |
(iii) ऐसे 'कार्य' सबमिट करना जिन्हें प्रस्तुत करने का आपको बौद्धिक सम्पदा अधिकार सहित अन्य नियमों के तहत अधिकार नहीं है; अथवा |
किसी ऐसी विषयवस्तु को अपलोड करना जिसमें सॉफ़्टवेयर वायरस या अन्य प्रकार का कम्प्यूटर कोड हो जिसका उद्देश्य किसी अन्य कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर या हार्डवेयर की कार्य-प्रणाली में विघ्न डालना, उसे ध्वस्त या परिसीमित करना हो. |
आप यह स्वीकृत करते हैं कि श्वूंग होमवर्क साइट पर अपलोड किये जाने से पूर्व श्वूंग आपके 'कार्य' का चाहे तो पूर्व-निरीक्षण कर या नहीं कर सकता है, परन्तु हमें यह पूर्ण विवेकाधिकार प्राप्त होगा कि हम आपके द्वारा सबमिट किये गये किसी 'कार्य' या 'कार्य' के अंश को अस्वीकार कर सकते हैं, उसे एडिट कर सकते हैं या हटा सकते हैं. |
६. श्वूंग होमवर्क का दुरुपयोग |
श्वूंग होमवर्क आपके तथा उन लोगों के लाभ के लिये सृजित किया गया है जिनके साथ आप अपने 'कार्य' की साझेदारी करना चाहते हैं. कृपया किसी भी रूप में श्वूंग होमवर्क का दुरुपयोग ना करें. श्वूंग को यह अधिकार प्राप्त है कि श्वूंग होमवर्क पर आपके द्वारा उठाये गये किसी भी कदम का वह निरीक्षण कर सकता है और यदि श्वूंग को तर्कसंगत ढंग से यह विश्वास हो जाये कि आपने उपयोग की शर्तों का उल्लंघन किया है तो उसे श्वूंग होमवर्क से आपका रजिस्ट्रेशन समाप्त करने, हटाने और आपके कार्य को मिटा डालने एवं भविष्य में आपके द्वारा इसके उपयोग किये जाने की संभावना को 'ब्लॉक' करने का अधिकार रहेगा. |
७. गोपनीयता सम्बन्धी नीति |
आप इस माध्यम से यह स्वीकृत करते हैं कि श्वूंग होमवर्क के लिये अपना रजिस्ट्रेशन या इसका उपयोग करने के क्रम में आपको हमें अपने कुछ खास व्यक्तिगत विवरण भी देने होंगे. हालांकि हम ये विवरण गोपनीय रखेंगे तथापि आप यह सहमति देते हैं कि समय-समय पर हमारे लिये ये विवरण किसी तीसरी पार्टी को उपलब्ध कराना लाज़िमी हो सकता है और ऐसी स्थितियों में आप ये विवरण दिये जाने पर सहमत हैं. |
८. व्यक्तिगत उपयोग |
श्वूंग होमवर्क आपके व्यक्तिगत उपयोग के लिये है और श्वूंग होमवर्क या कोई भी 'वर्क' (कार्य) आपके द्वारा किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिये प्रयोग में नहीं लाया जायेगा और न ही आप किसी तीसरी पार्टी को इसका व्यावसायिक लाभ देंगे. |
९. लिंक्स |
श्वूंग होमवर्क में अन्य इंटरनेट साइटों के भी लिंक होंगे ( """अन्य साइट्स""" ). आप यह मानते हैं कि श्वूंग का अन्य साइटों और सेवाओं, उनके द्वारा पेशकश किये गये उत्पादों और सामानों पर कोई नियंत्रण नहीं है और आप एतद्द्वारा इस बात से सहमत होते हैं कि अन्य साइटों के उपलब्ध होने या कार्यशील रहने की कोई ज़िम्मेवारी श्वूंग पर नहीं है और न ही श्वूंग अन्य साइटों द्वारा प्रस्तुत की जा रही सेवाओं या उनके उत्पादों या सामानों का प्रतिनिधित्व करता है या उनका अनुमोदन करता है. तत्पश्चात आप यह भी स्वीकृत करते हैं कि अन्य साइटों के सिलसिले में आपको होने वाली क्षति या नुकसान के लिये श्वूंग को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकेगा. |
१०. श्वूंग होमवर्क का जारी रहना |
श्वूंग को यह अधिकार प्राप्त है कि वह कभी भी, अपने विवेकाधिकार के आधार पर, आपको बिना कोई पूर्व-सूचना दिये, श्वूंग होमवर्क और सेवाओं को स्थगित, परिवर्तित या समाप्त कर सकता है, और यदि ऐसा कोई कदम उठाया जायेगा तो आप ऐसे किसी कदम के विरुद्ध श्वूंग होमवर्क के ख़िलाफ कोई दावा नहीं ठोकेंगे. अतः, आपको प्रोत्साहित किया जाता है कि आपके द्वारा श्वूंग होमवर्क को प्रदान किये जा रहे हर 'कार्य' की आप अपने पास एक 'बैक-अप' कॉपी ज़रूर रखें. |
११. कोई वारंटी नहीं |
आप इस बात से सहमत हैं कि श्वूंग होमवर्क और श्वूंग होमवर्क साइट पर पाई गई किसी भी विषयवस्तु का उपयोग आप अपनी जोख़िम पर करेंगे. श्वूंग होमवर्क और इसपर के सारे 'वर्क' आपको "जैसा है" के आधार पर प्रदान किये जा रहे हैं. श्वूंग या इसके कोई भी शेयरधारक, निदेशक, अधिकारीगण या कार्यकर्मी प्रकट या निहित रूप से किसी तरह की वारंटी या प्रतिनिधित्व का दावा नहीं करते कि श्वूंग होमवर्क या 'वर्क' किसी उद्देश्य विशेष के लिये बिल्कुल उपयुक्त हैं या किसी भी रूप में पूर्ण या बिल्कुल सही हैं. |
१२. दायित्व की परिसीमा |
लागू होने वाले कानूनों के यथासंभव दायरे में, न तो श्वूंग और ना ही इसके कोई शेयरधारक, निदेशक, अधिकारीगण या कार्यकर्मी आपके द्वारा श्वूंग होमवर्क या 'वर्क' के उपयोग के दरम्यान होने वाली किसी प्रत्यक्ष या परोक्ष क्षति के लिये ज़िम्मेवार होंगे -- तब भी नहीं जबकि हमें ऐसी किसी संभावित क्षति के बारे में पूर्वसूचित कर दिया गया हो. |
१३. लागू होने वाले कानून |
ये उपयोग सम्बन्धी नियम तथा इनसे सम्बन्धित सारी बातें इज़रायल देश के कानूनों से नियमित और शासित होंगी. आप इस नियमावली के माध्यम से यह अखंड सहमति देते हैं कि किसी भी दावे या विवाद या इस उपयोग सम्बन्धी नियमावली की अवज्ञा या ततसंबन्धी किसी भी विषय के संदर्भ में तेल-अवीव-जाफ़्फा के न्यायालय को पूर्ण और एकमात्र न्यायाधिकार प्राप्त होगा तथा ऐसे विवादों के प्रसंग में अन्य किसी भी न्यायालय को कोई अधिकार नहीं होगा और आप निर्विवाद रूप से अपने ऐसे अधिकारों को त्यागने की घोषणा करते हैं जिनके अंतर्गत आम तौर पर आप उन न्यायालयों में लाए गए विषयों के क्रम में अपनी आपत्ति दर्ज़ कर सकते होंगे. न ही आप ऐसा कोई दावा करेंगे कि मामले को किसी असुविधाजनक फ़ोरम में उठाया गया है या कि उन न्यायालयों को कोई न्यायाधिकार प्राप्त नहीं है. |
१४. सामान्य |
(i) यदि उपयोग सम्बन्धी इस नियमावली के किसी भी प्रावधान को -- अंशतः या पूर्णतः -- न्यायालय अथवा अन्य किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा अस्वीकार्य या लागू न किये जाने योग्य पाया जाता है तो इससे इस उपयोग नियमावली के अन्य प्रावधानों या विवादित प्रावधान के शेष हिस्से की वैधता प्रभावित नहीं होगी. |
(ii) उपयोग सम्बन्धी इन शर्तों में से किसी भी शर्त की हमारे द्वारा अनदेखी करने का अर्थ यह नहीं होगा कि हम इन उपयोग सम्बन्धी शर्तों का पहले किये गये या बाद में किये जाने वाले नियम-उल्लंघन की भी अनदेखी करेंगे. |
(iii) स्पष्ट रूप से उल्लेख की गयी स्थितियों को छोड़कर अन्य किसी भी परिस्थिति में, इन उपयोग सम्बन्धी शर्तों के आधीन किसी भी तीसरी पार्टी को कोई अधिकार या लाभ हस्तांतरित किया हुआ नहीं माना जायेगा. |
(iv) उपयोग सम्बन्धी इन नियमावलियों का अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया है. नियमावलियों के इन अनूदित संस्करणों में विरोधाभास होने की दशा में अंग्रेजी संस्करण मान्य होगा. |
| आपके द्वारा श्वूंग होमवर्क के उपयोग के सन्दर्भ में ये सारे नियम-समूह कुल मिलाकर हमारे और आपके बीच एक पूर्ण सहमति या एकरारनामा स्थापित करते हैं. |